दांत साफ करने के लिए टूथपेस्ट मत करो।
सभी टूथपेस्ट बहुत महँगे हैं। दातुन करो ।
नीम की दातून, बबूल की दातुन, पाखड़ की दातुन, करंज की दातुन, अमरूद की दातुन, आम की दातुन करो।
टैक्स फ्री, कॉस्ट फ्री
साइड इफेक्ट्स कुछ नही, एक्सपायरी डेट कुछ नही
एक दातुन 7 दिन तक चलाई जा सकती है। बन्द करो ये ब्रश। ब्रश की मुश्किल पता है क्या है, उसमे प्लास्टिक के ब्रसेल्स होते हैं, उनको जब हम रगड़ते हैं ना तो मसूड़ो पर उसका घर्षण होता है, मसूड़े छिल जाते हैं, कमजोर हो जाते हैं, जिनके मसूड़े कमज़ोर हो जाते उनके दांत कमजोर हो जाते हैं। जिनके दांत कमजोर हैं उनकी जिंदगी में कोई आनंद नही है।
दूसरी समस्या क्या है, की जहाँ ब्रसेल्स लगे रहते हैं ना, वहां पीला पीला सफेद कचरा जमा हो जाता है, उसपे हज़ारों वायरस जिंदा आकर बैठते हैं, और रोज़ आप अपने मुँह में डालके क्या खतरनाक काम कर रहे हो। बन्द करो अच्छा नही है ये।
टूथपेस्ट में झाग बहुत बनता है पता है। झाग तो वाशिंग पाउडर में भी बनता है, झाग तो शेविंग क्रीम में भी बनता है, असली बात ये है, जिस वस्तु से वाशिंग पाउडर , शेविंग क्रीम में झाग बनता है, वही वस्तु टूथपेस्ट में मिलाई जाती है, उसको कहते है - सोडियम लॉरेल सल्फेट। और ये ऐसा खतरनाक केमिकल है जो कैंसर कर देता है। एक सच्चाई ये है कि अमेरिका में जब ये टूथपेस्ट बेचा जाता है तो उसमें चेतावनी लिखी रहती है कि - सावधान , टूथपेस्ट करने से कैंसर होता है। और लिखा होता है - 6 साल से कम उम्र के बच्चों से दूर रखें। ये केमिकल एक बूंद भी अगर जीभ पे गिरा दे तो जीभ पर कैंसर हो जाएगा।
तो प्लीज टूथपेस्ट मत करो।
दातुन नहीं मिले तो दंतमंजन करो। वो भी फ्री वाला दन्त मंजन ;
थोड़ी सी हल्दी, सरसो का तेल, थोड़ा सा नमक तीनो को मिलकर दांतों पर घिसो - ये सबसे अच्छा दंतमंजन
नीबू का छिलका को उल्टा करके उसमे नमक लगा कर, उससे भी दांत साफ़ कर सकते हैं ये भी बहुत अच्छा दन्त मंजन है
दांत अगर पीले हों तो , आम का पत्ता लो उसे धो के थोड़ी देर चबाओ। जब चटनी जैसा बन जाये तो उसे दांतो पर घिसो। दांत एक दम सफ़ेद हो जायेंगे।
इसे भी पढ़ें
No comments:
Post a Comment